राज्य से बाहर मृत्यु पर शव को लाने का खर्च वहन करे सरकार : अख्तरूल

विधानसभा सत्र के दौरान अमौर विधायक ने की मांग

– विधानसभा सत्र के दौरान अमौर विधायक ने की मांग बैसा. एआइएमआइएम के प्रदेश अध्यक्ष सह अमौर विधानसभा के विधायक अख्तरूल इमान ने विधानसभा सत्र के दौरान सरकार से मांग की कि राज्य से बाहर रहने वाले किसी भी व्यक्ति की अगर मृत्यु होती है तो सरकार उनके शव को सरकारी खर्च से उनके पैतृक गांव तक पहुंचाएं. उन्होंने कहा कि बिहार राज्य से काफी संख्या में लोग दूसरे प्रदेशों में मेहनत-मजदूरी करते हैं. उस दौरान अगर उनकी किसी कारणवश या आकस्मिक मृत्यु हो जाती है तो उनके शव को उसके पैतृक गांव तक लाने में काफी कठिनाई होती है.इसमें काफी खर्च होता है .उस खर्च को अधिकांश परिवार वहन नहीं पा रहे हैं जिसके कारण अक्सर शव को बाहर प्रदेश से उसके पैतृक गांव नहीं लाया जाता है. इसलिए जरूरी है कि बिहार सरकार राज्य से बाहर मरने वाले व्यक्ति के शव सरकारी खर्च से उनके पैतृक गांव तक पहुंचाये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJIT SHUKLA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >