धमदाहा नेहरू चौक पर सजा मां दुर्गा का दरबार

धमदाहा

धमदाहा. अनुमंडल मुख्यालय धमदाहा नेहरू चौक स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में भव्य एवं आकर्षक मेला की तैयारी पूरी कर ली गई हैं. मंदिर के बाहर भाव एवं आकर्षक पंडाल बनाया गया है तो वहीं महिला एवं पुरूष श्रद्धालु के लिए अलग-अलग बेरीकेटिंग बनायी गयी हैं. इस संबंध में पूछे जाने पर मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष मनीष कुमार सिंह ने बताया कि पूजा के दौरान बड़ी संख्या में स्वयंसेवक की टीम लगायी जा रही है. वहीं दसवीं के दिन श्रद्धालुओं के लिए खिचड़ी प्रसाद वितरण का कार्यक्रम रखा गया है. वहीं के रावण वध कार्यक्रम की तैयारी भी कर ली गई है. दशहरा के दिन सुबह में प्रभातफेरी निकाली जाएगी. तैयारी में सुखदेव ओझा, शंभू शर्मा, रूपेश राय, राजीव, प्रदीप राय आदि मुख्यरूप से लगे हुए हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >