शनिवार को जीएमसीएच पूर्णिया में कौन-कौन डॉक्टर रहेंगे? देखें पूरा ओपीडी रोस्टर

जीएमसीएच पूर्णिया की ओपीडी में आज पीडियट्रिक्स और ईएनटी विभाग में डॉक्टरों की विशेष तैनाती की गई है। जानें ओपीडी का समय और डॉक्टरों की पूरी सूची यहाँ।

पूर्णिया : राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (जीएमसीएच), पूर्णिया में शनिवार की ओपीडी में छोटे बच्चों और ईएनटी से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं पर विशेष फोकस रहेगा. मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने पीडियाट्रिक्स विभाग में चार चिकित्सकों की तैनाती की है, जबकि कान, नाक और गले से संबंधित मरीजों के लिए ईएनटी विभाग में तीन डॉक्टर उपलब्ध रहेंगे. इसके अलावा गायनी विभाग में दो महिला चिकित्सक समेत अन्य प्रमुख विभागों में भी डॉक्टरों की ड्यूटी लगायी गयी है.

पीडियाट्रिक्स में चार, ईएनटी में तीन डॉक्टर

शनिवार को बच्चों के स्वास्थ्य संबंधी मामलों की जांच और उपचार के लिए पीडियाट्रिक्स विभाग में डॉ. अनिमेश, डॉ. निखिल आर्या, डॉ. शाकिब और डॉ. अन्वेषा मरीजों को देखेंगे.

वहीं ईएनटी विभाग में डॉ. संजीव, डॉ. ज्योति और डॉ. एचके शर्मा की तैनाती रहेगी. कान, नाक और गले से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के मरीज ओपीडी में चिकित्सकीय परामर्श ले सकेंगे.

इन विभागों में भी रहेंगे डॉक्टर

शनिवार का ओपीडी रोस्टर :

  • मेडिसिन: डॉ. पंकज कुमार
  • गायनी: डॉ. नीतू भारती, डॉ. डिंपल रानी
  • सर्जरी: डॉ. संजीदा परवीन
  • ऑर्थोपेडिक: डॉ. केएस आनंद
  • पीडियाट्रिक्स: डॉ. अनिमेश, डॉ. निखिल आर्या, डॉ. शाकिब, डॉ. अन्वेषा
  • स्किन: डॉ. जॉली
  • ईएनटी: डॉ. संजीव, डॉ. ज्योति, डॉ. एचके शर्मा
  • आंख: डॉ. सबा परवीन
  • दांत: डॉ. नाहिद
  • मानसिक रोग: डॉ. नायाब अंजुम

सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक ओपीडी

जीएमसीएच पूर्णिया की ओपीडी शनिवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक और शाम 4 बजे से 6 बजे तक संचालित होगी.

रजिस्ट्रेशन का समय:

  • सुबह 8:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक
  • शाम 3:30 बजे से 5:30 बजे तक

मरीजों को सलाह दी गयी है कि संबंधित विभाग के निर्धारित समय में पंजीकरण कराकर डॉक्टर से परामर्श लें.

गुलाबबाग मंडी में आज चीनी, मक्का और जूट का क्या भाव है? देखें ताजा रेट


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सत्येन्द्र सिन्हा गोपी

सत्येन्द्र सिन्हा गोपी प्रिंट माध्यम में 25 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. आकाशवाणी एवं दूरदर्शन समाचार से पत्रकारिता की शुरुआत की. नाटक, कला संस्कृति, गीत संगीत, कृषि व मेडिकल क्षेत्र में विशेष अभिरुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >