पूर्णिया : राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (जीएमसीएच), पूर्णिया की ओपीडी में इन दिनों रोजाना करीब 1 हजार मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं. मौसम में बदलाव के बीच सर्दी, खांसी, वायरल फीवर और संक्रमण से जुड़े मरीजों की संख्या अधिक बतायी जा रही है. मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने विभिन्न विभागों में डॉक्टरों की तैनाती की है.
खासकर बच्चों में मौसमी बीमारी के बढ़ते मामलों को देखते हुए पीडियाट्रिक्स विभाग में विशेषज्ञ चिकित्सकों की मौजूदगी सुनिश्चित की गयी है. बुधवार को शिशु रोग विभाग में तीन डॉक्टर मरीजों को देखेंगे. इसके अलावा ईएनटी विभाग में भी तीन चिकित्सकों की ड्यूटी रहेगी.
सर्दी-खांसी और वायरल फीवर के मरीज ज्यादा
अस्पताल में इन दिनों सर्दी, खांसी, वायरल फीवर और अन्य संक्रमण से संबंधित शिकायत लेकर बड़ी संख्या में मरीज पहुंच रहे हैं. मौसम में उतार-चढ़ाव के कारण बच्चों और अन्य आयु वर्ग के मरीजों में मौसमी बीमारियों के मामले सामने आ रहे हैं.
बुधवार की OPD के मुख्य बिंदु
- जीएमसीएच OPD में रोज करीब 1 हजार मरीज पहुंच रहे हैं.
- सर्दी, खांसी और वायरल फीवर के मरीज अधिक.
- बच्चों के इलाज के लिए पीडियाट्रिक्स में 3 डॉक्टर मौजूद रहेंगे.
- ENT विभाग में भी 3 डॉक्टर मरीज देखेंगे.
- गायनी विभाग में 2 डॉक्टरों की तैनाती.
- मेडिसिन, सर्जरी, ऑर्थोपेडिक, आंख, स्किन, दंत और मानसिक रोग विभाग की OPD भी चलेगी.
बुधवार को किस विभाग में कौन डॉक्टर रहेंगे?
| विभाग | डॉक्टर |
| मेडिसिन | डॉ. मुजतबा अशरफ |
| गायनी | डॉ. शिवप्रिया, डॉ. पी. प्रभा |
| सर्जरी | डॉ. मीरा कुमारी |
| ऑर्थोपेडिक | डॉ. सीके. दास |
| पीडियाट्रिक | डॉ. अनिमेश कुमार, डॉ. साकिब अहमद, डॉ. सौरभ कुमार |
| स्किन | डॉ. भवेश रजक |
| ENT | डॉ. संजीव, डॉ. गोपाल झा, डॉ. ज्योति |
| आंख | डॉ. सबा परवीन |
| दांत | डॉ. रंजना गुप्ता |
| मानसिक रोग | डॉ. नायाब अंजुम |
बच्चों के इलाज पर खास नजर
मौसम में बदलाव के बीच बच्चों में सर्दी, खांसी और बुखार जैसी समस्याएं बढ़ने के कारण अस्पताल प्रशासन ने पीडियाट्रिक्स विभाग में तीन शिशु रोग विशेषज्ञों की ड्यूटी लगायी है. वहीं कान, नाक और गले से संबंधित मरीजों के लिए ENT विभाग में भी तीन डॉक्टर उपलब्ध रहेंगे.
महिलाओं के स्वास्थ्य, गर्भावस्था और प्रसव संबंधी परामर्श व उपचार के लिए गायनी विभाग में दो महिला चिकित्सक मरीजों को देखेंगी.
सुबह 9 से शाम 6 बजे तक चलेगी OPD
जीएमसीएच पूर्णिया की OPD सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक और शाम 4 बजे से 6 बजे तक चलेगी.
मरीजों के लिए रजिस्ट्रेशन की सुविधा सुबह 8:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक और शाम 3:30 बजे से 5:30 बजे तक रहेगी. मरीजों को सलाह दी जाती है कि वे रजिस्ट्रेशन समय का ध्यान रखते हुए अस्पताल पहुंचें.
गुलाबबाग मंडी में मक्का के भाव ने क्यों मारी तेजी? क्लिक करें और जानिए आज का ताजा रेट
