साप्ताहिक अवकाश से आज जीएमसीएच की ओपीडी बंद, इमरजेंसी में 11 चिकित्सक तैनात

पूर्णिया के राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल में आज साप्ताहिक अवकाश के कारण ओपीडी सेवा बंद रहेगी, लेकिन इमरजेंसी सेवाएं सुचारू रूप से जारी रहेंगी।

पूर्णिया : राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (जीएमसीएच) में रविवार को साप्ताहिक अवकाश के कारण ओपीडी सेवा बंद रहेगी. हालांकि, आपात स्थिति में आने वाले मरीजों और विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीजों के उपचार के लिए चिकित्सक तीन पालियों में उपलब्ध रहेंगे. अस्पताल प्रबंधन की ओर से सुबह की पाली में तीन, जबकि शाम और रात की पाली में चार-चार चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई है.

शाम और रात की पाली में चार-चार चिकित्सक

सुबह की आपात सेवा में डॉ. जितेंद्र कुमार दास, डॉ. सुशांत और डॉ. नगमा खातून मरीजों का उपचार करेंगे. शाम की पाली में डॉ. गोपाल कुमार झा, डॉ. नीतीश कुमार, डॉ. ज्योति कुमारी और डॉ. विनायक राज तैनात रहेंगे.

वहीं रात्रिकालीन सेवा में डॉ. प्रेमप्रकाश, डॉ. अजय कुमार अनल, डॉ. जावेद अख्तर और डॉ. आसिफ हुसैन मरीजों को उपचार और आवश्यक सलाह देंगे.

विशेषज्ञ चिकित्सक भी रहेंगे उपलब्ध

आपात सेवा के अलावा विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सकों की भी ड्यूटी लगाई गई है. शिशुरोग विभाग में डॉ. अनिमेश कुमार, ऑर्थो विभाग में डॉ. केएस आनंद, इएनटी विभाग में डॉ. गोपाल कुमार झा और नेत्र विभाग में डॉ. स्वाति कुमारी उपलब्ध रहेंगी.

इसके अलावा फिजिशियन के रूप में डॉ. मुजतबा अशरफ और सर्जरी विभाग में डॉ. आशीष साहू की ड्यूटी लगाई गई है. अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि गंभीर मरीज सीधे इमरजेंसी सेवा में पहुंचकर चिकित्सकीय परामर्श और उपचार प्राप्त कर सकते हैं.

जीएमसीएच पूर्णिया की रविवार की आपात सेवा

प्रातःकालीन सेवा

  • डॉ. जितेंद्र कुमार दास.
  • डॉ. सुशांत.
  • डॉ. नगमा खातून.

संध्याकालीन सेवा

  • डॉ. गोपाल कुमार झा.
  • डॉ. नीतीश कुमार.
  • डॉ. ज्योति कुमारी.
  • डॉ. विनायक राज.

रात्रिकालीन सेवा

  • डॉ. प्रेमप्रकाश.
  • डॉ. अजय कुमार अनल.
  • डॉ. जावेद अख्तर.
  • डॉ. आसिफ हुसैन.

विशेषज्ञ चिकित्सक

  • शिशुरोग : डॉ. अनिमेश कुमार.
  • ऑर्थो : डॉ. केएस आनंद.
  • इएनटी : डॉ. गोपाल कुमार झा.
  • नेत्र : डॉ. स्वाति कुमारी.
  • फिजिशियन : डॉ. मुजतबा अशरफ.
  • सर्जरी : डॉ. आशीष साहू.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सत्येन्द्र सिन्हा गोपी

सत्येन्द्र सिन्हा गोपी प्रिंट माध्यम में 25 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. आकाशवाणी एवं दूरदर्शन समाचार से पत्रकारिता की शुरुआत की. नाटक, कला संस्कृति, गीत संगीत, कृषि व मेडिकल क्षेत्र में विशेष अभिरुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >