बेटियों को समान अवसर व सुविधा दें : डॉ रीता सिन्हा

पूर्णिया महिला महाविद्यालय

पूर्णिया. पूर्णिया महिला महाविद्यालय में विश्व महिला दिवस पर संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्या डॉ. रीता सिन्हा ने कहा कि लड़कियों के साथ भेदभाव ज्यादा होता है. इसकी शुरुआत घर से ही होनी चाहिए कि मां-बाप बच्चियों के साथ भेदभाव कम करें. उनकी शिक्षा पर ध्यान दें तभी महिलाओं के साथ समानता का व्यवहार हो सकता है. महिलाओं को आगे बढ़कर अपने हक के लिए लड़ना होगा. बीमार महिलाओं की भी देखभाल देखभाल जरूरी है. उनको उचित चिकित्सा सुविधा नहीं मिल पाती है .नेहरू युवा केंद्र पूर्णिया से आए हुए शाहजहां ने लड़कियों की तालीम एवं उनकी नैतिक शिक्षा पर विशेष बल दिया. अर्थशास्त्र विभाग के विभाग अध्यक्ष डॉक्टर संजय कुमार दास ने महिलाओं को साइबर फ्रॉड से बचने की सलाह दी. एनएसएस यूनिट वन के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ राकेश रोशन सिंह ने महिला सशक्तिकरण पर विशेष बल दिया. उन्होंने कहा कि महिला एवं पुरुष दोनों समाज के लिए जरूरी पक्ष है .जिस दिन पुरुष अपने हक के लिए आगे आएंगे उस दिन समाज में सचमुच का महिला सशक्तिकरण कायम हो जाएगा. उत्तम कुमार मिश्रा ने बालिकाओं को सफल बनने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनने के लिए अपने आत्म बल को मजबूत बनाना होगा. संगोष्ठी में प्रो. मृदुलता, डॉ राधा कुमारी, डॉ मनीषा कुमारी, डॉ कुमारी रंजीत, डॉ प्रमोद कुमार, डॉ. प्रेरणा ,डॉ उषा , डॉ. मिताली मीनू ,डॉ. प्रेरणा प्रिया ,डॉ अनीता मिश्रा ,डॉ भूपेंद्र प्रसाद, इंद्रकांत झा, छाया कुमारी, सोनी कुमारी, दीपक कुमार छात्राएं एवं नेहरू के युवा केंद्र पूर्णिया से आए हुए सदस्य भी शामिल रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >