14 से 16 करायें यूजी रजिस्ट्रेशन, फिर भरें 17 से 20 तक परीक्षा फॉर्म

स्नातक प्रथम सेमेस्टर सत्र 2024-28 के लिए रजिस्ट्रेशन से चूके छात्र-छात्राओं को कुलपति प्रो. पवन कुमार झा की पहल पर पूर्णिया विवि ने विशेष मौका दिया है.

पूर्णिया. स्नातक प्रथम सेमेस्टर सत्र 2024-28 के लिए रजिस्ट्रेशन से चूके छात्र-छात्राओं को कुलपति प्रो. पवन कुमार झा की पहल पर पूर्णिया विवि ने विशेष मौका दिया है. विवि परीक्षा नियंत्रक प्रो. एके पांडेय ने बताया कि जो यूजी छात्र अपना रजिस्ट्रेशन नहीं करा पाये हैं, वे 14 से 16 तक रजिस्ट्रेशन करायेंगे. इसके बाद 17 से 20 तक वे यूजी प्रथम सेमेस्टर दिसंबर 2024 का परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं. विवि परीक्षा नियंत्रक प्रो. ए के पांडेय ने बताया कि वैसे छात्र जिन्होंने अपना पंजीयन करा लिया है एवं सत्र 2023-27 के फेल या प्रमोटेड छात्र को अंतिम रूप से 11 नवंबर से 13 नवंबर तक ही परीक्षा फॉर्म भरने का मौका दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >