मरिया धार में डूबने से चार वर्षीय बच्ची की मौत

अमौर थानाक्षेत्र में

प्रतिनिधि, अमौर. अमौर थानाक्षेत्र में नदी में डूबने से एक चार वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गयी. घटना बुधवार की सुबह 10.30 बजे बरबट्टा पंचायत के रसेली गांव में हुई. जहां ग्रामवासी मो रमजान की चार वर्षीय बेटी आयना परवीन घर के पीछे बाढ़ के पानी से भरे परमान नदी के मरिया धार में फिसल कर गिर गयी. इसे देख परिजनों ने शोर मचाना शुरू कर दिया. शोर सुनकर अड़ोस-पड़ोस के लोग इकट्ठा हो गये. ग्रामीणो ने नदी कड़ी मशक्कत के बाद बच्ची का शव नदी से बाहर निकाला.घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया और परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया . फोटो. 14 पूर्णिया 13- मृत बच्ची का शव 14- रोते बिलखते परिजन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >