Purnia, एक बाइक पर थे चार सवार, थाना चौक पर हुए दुर्घटनाग्रस्त, एक रेफर

एक बाइक पर थे चार सवार, थाना चौक पर हुए दुर्घटनाग्रस्त, एक रेफर

भवानीपुर(पूर्णिया) से इंदेश्वरी यादव की रिपोर्ट,

बीती रात भवानीपुर थाना चौक के समीप एक तेज रफ्तार बाइक का संतुलन बिगड़ जाने से हादसा हो गया. इस दुर्घटना में बाइक पर सवार चार युवकों में से एक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि अन्य को हल्की चोटें आईं. प्राप्त जानकारी के अनुसार, भवानीपुर के गोढ़ियारी टोला निवासी 35 वर्षीय श्यामसुंदर मंडल अपने साथी चंदो मंडल के 16 वर्षीय पुत्र गोलू कुमार एवं अन्य दो युवकों के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर धमदाहा की ओर से लौट रहे थे. इसी दौरान तेज गति के कारण बाइक का संतुलन बिगड़ गया और सभी सड़क पर गिर पड़े. हादसे में श्यामसुंदर मंडल को सिर में गंभीर चोट आई. स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद श्यामसुंदर मंडल की स्थिति नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया. वहीं गोलू कुमार को उपचार के बाद घर भेज दिया गया. अन्य दो युवक, जिन्होंने अपना नाम दर्ज नहीं कराया, इलाज के बाद अस्पताल से चले गए. बताया गया कि सभी युवक एक पड़ोसी के शादी समारोह में बारात में शामिल होने जा रहे थे. अचानक हुई इस घटना से खुशी का माहौल चिंता में बदल गया. इलाज कर रहे चिकित्सकों के अनुसार, श्यामसुंदर मंडल के सिर में गंभीर चोट आयी है, जिसके चलते उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए बाहर भेजना आवश्यक हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >