चार दिवसीय लोक कलाकारों के उत्सव का उद्घाटन आज

भारत सरकार संस्कृति मंत्रालय की स्वायत्त संस्था संगीत नाटक अकादमी द्वारा आज से लोक व जनजातीय कलाकारों का चार दिवसीय उत्सव पूर्णिया में शुरू हो रहा है.

संगीत नाटक अकादमी के सौजन्य से प्रेक्षागृह में हो रहा है आयोजन

पूर्णिया. भारत सरकार संस्कृति मंत्रालय की स्वायत्त संस्था संगीत नाटक अकादमी द्वारा आज से लोक व जनजातीय कलाकारों का चार दिवसीय उत्सव पूर्णिया में शुरू हो रहा है. यह उत्सव 29 अप्रैल से लेकर 2 मई तक स्थानीय पॉलिटेक्निक चौक के निकट स्थित प्रेक्षागृह सह आर्ट गैलरी में आयोजित किया गया है इसमें अकादमी रत्न और पुरस्कार 2022 एवं 2023 से सम्मानित लोक व जनजातीय कलाकारों का समागम हो रहा है. आर्ट गैलरी में आयोजित इस चार दिवसीय उत्सव का उद्घाटन जिला एवं सत्र न्यायाधीश कन्हैया जी चौधरी करेंगे. कार्यक्रम संयोजक संजय कुमार चौधरी ने बताया कि 29 अप्रैल मंगलवार को थांग टा, मणिपुर, चिंगथम रंजीत खुमान द्वारा अरुणाचल प्रदेश का पारंपरिक संगीत व नृत्य एवं बिहार का लोक संगीत नीतू कुमारी नूतन प्रस्तुत करेगी. 30 अप्रैल बुधवार को असम का लोक पारंपरिक संगीत, असम, तारावती बोरी लोक संगीत, छत्तीसगढ़, पूनम तिवारी करेंगे. प्रेम लता मिश्रा का, नाटय अभिनय को लेकर व्याख्यान एवं प्रदर्शन होगा. गफ़रुद्दीन मेवाती जोगी राजस्थान का लोक/पारंपरिक संगीत की प्रस्तुति देंगे, वहीं अब्दुल गफ्फार डार कनिहामी जम्मू-कश्मीर का लोक संगीत प्रस्तुत करेंगे. 1 मई को गुरप्रीत सिंह खालसा द्वारा मार्शल आर्ट, पंजाब की प्रस्तुति दी जायेगी, वहीं त्सेरिंग जोगैस द्वारा लद्दाख का लोक संगीत एवं बिहार के भरत शर्मा द्वारा व्यास लोक संगीत प्रस्तुत किया जाएगा. कार्यक्रम के अंतिम दिन 2 मई शुक्रवार को स्वपन मुखोपाध्याय द्वारा पश्चिम बंगाल का लोक संगीत प्रस्तुत किया जाएगा वहीं राकेश भट्ट उत्तराखंड का लोक रंगमंच व संगीत प्रस्तुत करेंगे और सबसे आखिर में चेरुथाझम कुन्हिरामा द्वारा केरल का पारंपरिक संगीत (चेंडा) की प्रस्तुति होगी. यह कार्यक्रम प्रत्येक दिन सायं 6.30 बजे से आयोजित की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATYENDRA SINHA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >