विधायक ने किया दो पंचायत सरकार भवन का शिलान्यास

अमौर

प्रतिनिधि, अमौर. एआइएमआइएम के प्रदेश अध्यक्ष सह अमौर विधायक अख्तरुल इमान ने सोमवार को अमौर प्रखंड बरबट्टा एवं बकेनिया बरेली पंचायत में दो पंचायत सरकार भवन निर्माण योजना का शिलान्यास किया. बरबट्टा पंचायत में मुखिया गुलाम अजहर की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में विधायक ने कहा कि सरकारी योजनाओं का समुचित लाभ आम लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से इस पंचायत सरकार भवन का निर्माण किया जा रहा है . मौके पर प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि अफसर नदवी, पूर्व प्रमुख ताबीश नैय्यर उर्फ पीआरू, सरपंच अतिकुर्र रहमान, उपमुखिया मो एहकाम, मो शाहनवाज उर्फ मुन्ना, तनवीर अहमद, अबु शमा, मो इसराइल, मो मसरूल, राजू आदि मौजूद थे. बकेनिया बरेली पंचायत में मुखिया माहेतलत जकी की अध्यक्षता में समारोह में विधायक अख्तरुल इमान ने कहा कि अमौर विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्र का सर्वांगीण विकास मेरा संकल्प है. मुखिया प्रतिनिधि मुख्तार आलम ने धन्यवाद ज्ञापन किया . शिलान्यास समारोह में पूर्व मुखिया शत्रुघन विश्वास, उपमुखिया सरिता देवी, सरफराज, फरीद, हरिलाल, दुलारचन्द, जिसान, सुकदेव, गफूर, यासीन, मनसूर, मानिक, विरेन्द्र, जुबेर, जमाल आदि मौजूद थे. फोटो. 31 पूर्णिया 16 परिचय- बकेनिया बरेली में शिलान्यास समारोह में विधायक, मुखिया व अन्य.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >