मारवाड़ी युवा मंच के पूर्व सचिव को पितृ शोक

मारवाड़ी युवा मंच

पूर्णिया. मारवाड़ी युवा मंच, गुलाबबाग शाखा के पूर्व सचिव एवं वर्तमान उपाध्यक्ष शुभम अग्रवाल के पिता विनोद अग्रवाल का असामयिक निधन हो गया है. उनके निधन की खबर से स्थानीय व्यवसायिक जगत और मारवाड़ी समाज में शोक की लहर दौड़ गई है. शोक प्रकट करते हुए प्रांतीय उपाध्यक्ष मोहित अग्रवाल ने कहा कि विनोद अग्रवाल एक मिलनसार और सरल स्वभाव के व्यक्ति थे. उनके निधन पर मारवाड़ी युवा मंच के सदस्यों सहित शहर के प्रबुद्ध नागरिकों ने गहरा शोक व्यक्त किया है. दुख की इस घड़ी में हम सभी उनके परिवार के साथ खड़े हैं. ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिवार को यह अपार कष्ट सहने की शक्ति प्रदान करें. वहीं लोगों का कहना है कि स्वर्गीय विनोद का जाना न केवल अग्रवाल परिवार के लिए बल्कि पूरे समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है. मंच के सदस्यों ने शोक प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arun kumar

अरुण कुमार प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर के पूर्णिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >