समाजसेविका गीता रानी को पूर्व सांसद आनंद मोहन ने दी श्रद्धांजलि

धमदाहा

धमदाहा. प्रखंड के माली पंचायत स्थित उत्क्रमित उच्य विद्यालय गीता शिवराज की जमीन दाता व समाजसेवी शिवराज सिंह की धर्मपत्नी गीता रानी के बीते कुछ दिन पूर्व निधन होने पर पूर्व सांसद आनंद मोहन ने आज पूर्णिया पहुंचकर श्रद्धांजलि दी.गुरुद्वारा रोड स्थित उनके निवास पर पहुंच कर गहरी संवेदना व्यक्त की है. पूर्व सांसद आनंद मोहन सिंह ने कहा कि शिवराज बाबू पूर्णिया की एक हस्ती है. हम इन्ही के साथ रहकर राजनीति करना शुरू किये. इसी जगह से हमारे बड़े भाई समान इनसे प्यार मिलता रहा. दिवंगत गीता रानी हमारी भाभी थीं जिनका अचानक इस दुनिया से चला जाना हमारे लिए बहुत ही पीड़ादायक है. हम कुछ काम से बाहर थे .जैसे ही पूर्णिया आए तो हम सबसे पहले शिवराज बाबू से मिले . भाभी गीता रानी की दिवगंत आत्मा को शांति के लिए प्रार्थना की. वही उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर गहरी संवेदना व्यक्त की. इस मौके पर डॉक्टर मनोज सिंह, जिला परिषद सदस्य राजीव सिंह, ललनेश सिंह, माधव सिंह आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >