Purnia, जीविका के पूर्व जिला परियोजना प्रबंधक का निधन, शोक

जीविका के पूर्व जिला परियोजना प्रबंधक का निधन, शोक

पूर्णिया से रिपोर्ट,

जीविका पूर्णिया के पूर्व जिला परियोजना प्रबंधक तरुण कुमार का असामयिक निधन हो गया. वे पिछले 9 माह से कैंसर से जूझ रहे थे. इलाज के दौरान ही शनिवार को उन्होंने बेंगलुरु में अंतिम सांस लीं. वर्ष 2022 अगस्त में उन्होने जीविका पूर्णिया में जिला परियोजना प्रबंधक के रूप में योगदान दिया था. अपने तीन वर्षों के कार्यकाल में उन्होंने जीविका पूर्णिया को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया. जीविका के जिला कार्यालय में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. सभा में उपस्थित जीविका के सभी पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. जीविका के वर्तमान जिला परियोजना प्रबंधक ओम प्रकाश मंडल ने शोक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि तरुण बाबू के समान धैर्य धारण करना बहुत विरल है। अपने सभी कर्मियों पर एक समान नजर रखने वाले प्रशासक के रूप में उन्हें हमेशा ही याद रखा जाएगा. वह अपने पीछे वो अपनी पत्नी तथा एक बेटी को छोड़ गये. उनकी आत्मा को शांति प्रदान हो इसके लिए दो मिनट का मौन धारण किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >