25 लीटर शराब के साथ महिला सहित पांच तस्कर गिरफ्तार

भवानीपुर .

भवानीपुर .थानाक्षेत्र के विभिन्न ठिकानों पर थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने छापामारी कर 25 लीटर देसी शराब के साथ एक महिला सहित पांच कारोबारी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. थानाध्यक्ष श्री कुमार ने बताया कि लाठी पंचायत के रायपुरा गांव की रामपरी देवी, सुपौली पंचायत अंतर्गत पारसमणी गांव के मंगल मंडल, सोनदीप पंचायत के भेलवा गांव निवासी सेंटू कुमार एवं सोनदीप पंचायत के संथाली टोला सोनदीप के बाबूलाल हेंंम्व्रम गंगाराम सोरेन को 5-5 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ पकड़ लिया गया. भवानीपुर थाना कांड संख्या 149/24 दर्ज कर उत्पाद मध्य निषेध अधिनियम संशोधित 2022 के तहत कांड अंकित कर सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >