केनगर. विभिन्न स्थानों पर से केनगर थाना पुलिस ने संध्या गश्ती के दौरान पांच व्यक्ति को शराब के नशे में हो हंगामा करते हुए पकड़ लिया. शनिवार को गिरफ्तार सभी आरोपितों को न्यायिक हिरासत में पूर्णिया भेज दिया. थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनवी ने बताया कि न्यायिक हिरासत में भेजे गए आरोपितों में थाना क्षेत्र के परोरा पंचायत के परोरा गांव निवासी 35 वर्षीय अनिल ऋषि व 28 वर्षीय अंकित कुमार , बिठनौली पूरब पंचायत के बसहा गांव निवासी 30 वर्षीय सुखरु शर्मा, गोकुलपुर पंचायत के गोकुलपुर गांव निवासी 47 वर्षीय संजय पासवान तथा बेलारिकाबगंज पंचायत के बाघमारा गांव निवासी 30 वर्षीय अर्जुन यादव हैं.
शराब के नशे में हंगामा करते पांच धराये
केनगर
