Purnia, शॉर्ट सर्किट से मेडिकल स्टोर में लगी आग, लाखों की दवा जलकर राख
Copied link
शॉर्ट सर्किट से मेडिकल स्टोर में लगी आग, लाखों की दवा जलकर राख
पूर्णिया के बनमनखी से रामदेव की रिपोर्ट,
पूर्णिया जिले के बनमनखी नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 20 स्थित धीमा गांव में देर रात्रि नेशनल मेडिकल एंड सर्जिकल एजेंसी में अचानक आग लग जाने से अफरातफरी मच गई.प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी बताई जा रही है.हादसे में लगभग तीन लाख रुपये मूल्य की दवाएं एवं अन्य सामान जलकर राख हो गए.स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि मेडिकल दुकान बंद थी. देर रात दुकान के अंदर से धुआं निकलता दिखाई दिया तथा जलने की तेज दुर्गंध आने लगी. इसके बाद आसपास के लोगों को आग लगने की जानकारी हुई.शोरगुल सुनकर मकान मालिक टिंकू मंडल मौके पर पहुंचे और दुकान संचालक सत्यम जायसवाल को दूरभाष पर सूचना दी.घटना की जानकारी मिलते ही सत्यम जायसवाल तत्काल दुकान पहुंचे और शटर खोला, लेकिन तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी.
समय रहते पहुंचा दमकल, आसपास की दुकानों को बचाया गया
सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.अग्निशमन विभाग के अग्निक प्रभात कुमार ने बताया कि आग लगने से करीब तीन लाख रुपये की क्षति हुई है.हालांकि समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया, जिससे आसपास की अन्य दुकानों को नुकसान होने से बचा लिया गया.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.