डीसीईसीई परीक्षा में वॉकी-टॉकी से नकल करने के मामले में बड़े रैकेट की आशंका

पूर्णिया में 24 मई डिप्लोमा सर्टिफिकेट प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा की पहली पाली के दौरान जैमर लगा होने के बाद भी एक महिला परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र के अंदर इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के जरिये प्रश्नों के उत्तर लिख रही थी,

– लखीसराय के दंपति समेत तीन पर नामजद प्राथमिकी – महिला परीक्षार्थी समेत दो को न्यायिक हिरासत में भेजा – फरार पति समेत अन्य संदिग्धों की तलाश में जुटी है पुलिस पूर्णिया. पूर्णिया में 24 मई डिप्लोमा सर्टिफिकेट प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा की पहली पाली के दौरान जैमर लगा होने के बाद भी एक महिला परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र के अंदर इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के जरिये प्रश्नों के उत्तर लिख रही थी, जबकि परीक्षा केंद्र के बाहर से उसका पति और एक अन्य सहयोगी वॉकी-टॉकी के जरिये उसे सवालों के जवाब बोल रहे थे. इस पूरी साजिश का खुलासा सजग छात्रों की वजह से हुआ. पुलिस को इस मामले में बड़े रैकेट की आशंका है इसे लेकर पुलिस ने अपनी जांच का दायरा बढ़ा दिया है. इस संबंध में केहाट थानाध्यक्ष उदय कुमार ने बताया कि पकड़े गये महिला परीक्षार्थी व उसके सहयोगी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. मामले में पति समेत जो भी शामिल होंगे, उन सभी की गिरफ्तारी के लिए व्यापक स्तर पर छापेमारी की जा रही है. गौरतलब है कि महिला परीक्षार्थी की पहचान लखीसराय के निवासी संतन कुमार की पत्नी दौलत कुमारी के रूप में हुई है, जबकि इनके सहयोगी की पहचान भी लखीसराय के निवासी हिंमांशु कुमार के रूप में हुई है. चाइनीज वॉकी-टॉकी ने दिया जैमर को चकमा जानकारी के अनुसार, नकल कराने के लिए जिस वॉकी-टॉकी व डिवाइस का इस्तेमाल किया गया है, वह चाइनिज बाजार का माल बताया जा रहा है. यह भी कहा जा रहा है कि वॉकी टॉकी ने परीक्षा केंद्र पर लगे जैमर को चकमा दे दिया. खुद डीडीसी ने बताया था कि जैमर लगा हुआ था लेकिन प्रॉपर रूप से काम नहीं किया जिसकी जांच की जा रही है. परीक्षा केंद्र के पीछे वाकी टाकी लेकर बैठा था पति जानकारी के अनुसार, शहर के महाराजी हाता स्थित संत पीटर्स स्कूल में डिप्लोमा सर्टिफिकेट प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा की पहली पाली के दौरान महिला परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र के भीतर परीक्षा दे रही थी. वहीं उसका पति और एक अन्य सहयोगी परीक्षा केंद्र के पीछे संत बिहार कॉलोनी महाराजी हाता स्थित एक घर के नजदीक समीप छिपकर वॉकी-टॉकी के जरिये अंदर प्रश्न-उत्तर का आदान-प्रदान कर रहे थे. मोहल्ले के छात्रों को हुआ शक मोहल्ले में रह रहे छात्रों को उनकी संदिग्ध गतिविधियों और वॉकी-टॉकी पर हो रही बातचीत पर शक हुआ. छात्रों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों युवकों को घेर लिया और उनके पास से वॉकी-टॉकी बरामद की. रंगेहाथ पकड़े जाने के बाद छात्रों ने तुरंत परीक्षा केंद्र ले गये चकमा देकर पति हुआ फरार इस दौरान महिला परीक्षार्थी का पति आधार कार्ड लाने के बहाने भाग गया. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को हिरासत में ले लिया. इसके बाद परीक्षा केंद्र के अंदर मौजूद महिला परीक्षार्थी को भी पूछताछ और जांच के दायरे में लिया गया है. इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स को पुलिस ने किया जब्त पुलिस ने उनके पास से वॉकी-टॉकी और नकल के लिए इस्तेमाल किए जा रहे अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स को जब्त कर लिया है. इधर, जानकारी मिलते ही डीडीसी अंजनी कुमार, एसडीपीओ अभिनव परासर व सदर अनुमंडल पदाधिकारी दीक्षित श्वेतम परीक्षा केंद्र पहुंच कर महिला परीक्षार्थी व इनके सहयोगी से पूछताछ .

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >