PURNIA : पूर्णिया के भवानीपुर में आंधी रात घर में घुसकर किसान को सिर में मारी गोली, मौत

पूर्णिया जिले के भवानीपुर थानाक्षेत्र के रघुनाथपुर पंचायत वार्ड 4 के पंडित बासा में रात्रि 1 बजे घर में घुसकर एक किसान के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई.

पूर्णिया के भवानीपुर से इंदेश्वरी यादव की रिपोर्ट :

पूर्णिया जिले के भवानीपुर थानाक्षेत्र के रघुनाथपुर पंचायत वार्ड 4 के पंडित बासा में रात्रि 1 बजे घर में घुसकर एक किसान के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना से कुछ देर पहले ही पूरा परिवार गांव में ही एक भोज में शामिल होकर घर लौटा था. मृतक लूरी मंडल (55 ) गांव निवासी ईश्वर मंडल का पुत्र था. एसडीपीओ संदीप गोल्डी, थानाध्यक्ष राजकुमार चौधरी, प्रशिक्षु एसआई शिवेश कुमार, एसआई शैलेश कुमार, एसआई विकास कुमार समेत पुलिस पदाधिकारियों ने घटनास्थल की जांच की. पुलिस ने घटनास्थल से एक हेलमेट बरामद किया है. इसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई हैं. एसडीपीओ संदीप गोल्डी ने बताया कि गोली लगने से मौत हुई है. पुलिस जांच कर रही है. इधर, मृतक की पत्नी उषा देवी ने बताया कि भोज से लौटकर सब लोग सो गए. इसी दौरान गोली चलने की आवाज से उनकी नींद टूटी तो अपने पति को खून से लथपथ पाया. बताया कि जाफरी का दरवाजा है जिससे अज्ञात हमलावर आसानी से घर में घुसकर वारदात को अंजाम दे फरार हो गए. किसी से कोई विवाद होने से इनकार किया.घटना से पत्नी उषा देवी, बेटा बेटी समेत पूरे परिवार में चीख पुकार मच गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >