पूर्णिया. जिला जनसंपर्क कार्यालय में जिला जनसंपर्क पदाधिकारी एवं सूचना जनसंपर्क कार्यालय के कर्मियों ने कार्यालय परिचारी से सेवानिवृत प्रदीप कुमार शर्मा को विदाई दी.श्री शर्मा अपने सेवा काल में जनसंपर्क विभाग के प्रति काफी वफादार एवं कर्तव्यनिष्ठ थे. पदाधिकारी द्वारा सौंपे गए किसी भी प्रकार के महत्त्वपूर्ण एवं आवश्यक कार्यों को सहजता से लगन के साथ करने में कोई कोताही नहीं करते थे. परिचारी के पद पर रहते हुए भी इन्हें जनसंपर्क विभाग के कार्यों का काफी अनुभव था. जिला जनसंपर्क पदाधिकारी दिलीप सरकार ने श्री शर्मा के उज्जवल भविष्य की कामना की.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
