यूपीए सरकार की स्वीकृत परियोजनाओं के पूरे होने पर कांग्रेस ने जतायी प्रसन्नता

कांग्रेस पार्टी

पूर्णिया. कांग्रेस पार्टी ने यूपीए सरकार की, चूनापुर सैन्य हावाई अड्डा से नागरिक विमानन सेवा शुरू करने समेत अररिया-गलगलिया नई रेल लाइन की स्वीकृत परियोजनाओं के पूरे होने पर प्रसन्नता व्यक्त की है. प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वी के ठाकुर ने आज यहां दावा करते हुए कहा कि उक्त दोनों परियोजनाओं की स्वीकृति तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह की यू पी ए सरकार ने दी थी. इन स्वीकृत परियोजनाओं को एन डी ए सरकार लंबे समय तक अटकाये रखी रही. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता वी के ठाकुर ने कहा कि सामरिक महत्व के मद्देनज़र तत्कालीन यू पी ए सरकार ने पूर्णिया के चूनापुर सैन्य हवाई अड्डे को विकल्प के तौर पर अधिक प्रभावी और सुदृढ़ करने का निर्णय लिया और साथ ही बाग़डोगरा की तर्ज़ पर पूर्णिया से नागरिक विमान सेवा शुरू करने की दिशा में कदम बढ़ाया लेकिन, यू पी ए सरकार के जाने के बाद इस मामले को लेकर एन डी ए सरकार द्वारा बरती गयी उदासीनता ने सीमांचल के जन मानस को आंदोलन की राह पर धकेल दिया. कांग्रेस नेता श्री ठाकुर ने बताया कि डॉ मनमोहन सिंह सरकार की स्वीकृति के बाद तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव ने तत्कालीन केंद्रीय मंत्री तस्लीम उद्दीन की पहल पर रानीगंज में भव्य समारोह का आयोजन कर अररिया – गलगलिया नई रेल लाईन परियोजना का शिलान्यास किया था. एन डी ए सरकार ने लम्बे समय तक इस मामले में भी उदासीनता बरती. एन डी ए सरकार की लेट लतीफी के बावजूद यू पी ए सरकार की परियोजनाओं के पूरे होने पर कांग्रेस पार्टी प्रसन्नता व्यक्त करती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >