नये आरओ से राजस्व विभाग के कार्यों के बेहतर निष्पादन की अपेक्षा : एसडीओ

बनमनखी अनुमंडल के भूमि उपसमाहर्ता कार्यालय परिसर में सोमवार को नवपदस्थापित अनुमंडल राजस्व पदाधिकारी सुजीत सुमन के सम्मान में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया.

बनमनखी. बनमनखी अनुमंडल के भूमि उपसमाहर्ता कार्यालय परिसर में सोमवार को नवपदस्थापित अनुमंडल राजस्व पदाधिकारी सुजीत सुमन के सम्मान में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया.समारोह में एसडीओ प्रमोद कुमार, एसडीपीओ शैलेश प्रीतम, बीडीओ अशोक कुमार, सीओ अजय कुमार रंजन, राजस्व अधिकारी बालकृष्ण भारद्वाज समेत कई पदाधिकारी उपस्थित थे. इस अवसर पर एसडीओ प्रमोद कुमार ने कहा कि राजस्व विभाग का कार्य अत्यंत चुनौतीपूर्ण होता है.उन्होंने कहा कि कई पद रिक्त रहने के कारण लंबित मामलों की संख्या अधिक है, लेकिन उन्हें विश्वास है कि नवपदस्थापित अनुमंडल राजस्व पदाधिकारी सुजीत सुमन अपने कुशल कार्यशैली से मामलों का बेहतर निष्पादन करेंगे.कार्यक्रम में कार्यपालक सहायक संजीव भारती, भास्कर आनंद, अनुमंडल नाजिर कन्हैया कुमार, राजस्व कर्मचारी रामाशीष राम, अभिषेक कुमार, रमेश कुमार, प्रशंसा कुमारी, चंदेश्वरी सुमन, नवीन कुमार गणेश सहित अन्य कर्मियों ने भी भाग लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >