पूर्णिया जिले के भवानीपुर प्रखंड के बलदेव उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में इको क्लब मिशन लाइफ के अंतर्गत हमारी शक्ति, हमारा ग्रह विषय पर निबंध एवं चित्रांकन प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता में कक्षा 10वीं एवं 12वीं के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के प्रधानाध्यापक ललित कुमार साह की देखरेख में किया गया, जबकि संचालन नोडल पदाधिकारी सोनम प्रिया ने किया .
बलदेव उच्च माध्यमिक विद्यालय में निबंध व चित्रांकन प्रतियोगिता
बलदेव उच्च माध्यमिक विद्यालय में निबंध व चित्रांकन प्रतियोगिता
