सुदामानगर महावीर मंदिर में प्राणप्रतिष्ठा में लगे जयकारे

सुदामानगर महावीर मंदिर में प्राणप्रतिष्ठा में लगे जयकारे

भवानीपुर (पूर्णिया) पूर्णिया जिले के भवानीपुर नगर पंचायत के सुदामानगर वार्ड संख्या 16 स्थित श्री महावीर मंदिर में भगवान बजरंगबली की मूर्ति की प्राणप्रतिष्ठा अत्यंत श्रद्धा, आस्था और वैदिक विधि-विधान के साथ संपन्न हुई. पूरे अनुष्ठान के दौरान वातावरण मंत्रोच्चारण, हवन-पूजन और भक्ति रस से सराबोर रहा. अनुष्ठान के बाद 48 घंटा का अष्टजाम बाहर की कीर्तन मंडली ने किया. जैसे ही प्राण प्रतिष्ठा का पावन क्षण आया, मंदिर परिसर जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयघोष से गुंजायमान हो उठा. मुख्य यजमान शंकर यादव एवं उनकी धर्मपत्नी ने विधिपूर्वक पूजा-अर्चना कर अनुष्ठान को पूर्ण किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >