रूपौली. भारतीय जनता पार्टी रूपौली मंडल की बैठक आझोकोपा मिल चौक पर मंडल अध्यक्ष संजय कुमार जायसवाल की अध्यक्षता में हुई. बैठक में संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों की सफलता को लेकर विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई.बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में अरुण चौधरी एवं मंडल प्रभारी क्रांति देवी ने संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की. उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि एकजुटता और अनुशासन ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है. बैठक में मंडल अध्यक्ष संजय कुमार जायसवाल ने आगामी सांगठनिक कार्यों की दिशा तय की. उन्होंने कहा कि संगठन की असली शक्ति हमारे बूथ और शक्ति केंद्र हैं. उन्होंने कहा कि प्रत्येक माह के तीसरे रविवार को शक्ति केंद्रों की बैठक अनिवार्य रूप से आयोजित की जाए. उन्होंने सभी शक्ति केंद्र प्रभारियों और संयोजकों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर संवाद बनाए रखें और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं. बैठक में महिला मोर्चा अध्यक्ष डेजी कुमारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष महेश्वर प्रसाद साह, महामंत्री मनोज कुमार, रंजीत पासवान, मंडल उपाध्यक्ष ललन झा, सुधीर साह, अविनाश कुमार, मंडल मंत्री शिवम कुमार सिंह,शिवनन्दन भगत, छेदी ठाकुर, कोषाध्यक्ष विजेन्द्र यादव, नवीन शर्मा, डब्लू पासवान सहित मंडल के सभी मोर्चा अध्यक्ष, प्रकोष्ठों के संयोजक और शक्ति केंद्र प्रभारी उपस्थित थे.
आझोकोपा में भाजपा की बैठक में शक्ति केंद्रों की सक्रियता पर बल
रूपौली
