एसबीआइपीए की नव गठित समिति की बैठक में सदस्यों को जोड़ने पर जोर

पूर्णिया.

पूर्णिया. भारतीय स्टेट बैंक पेंशनर्स एसोसिएशन पूर्णिया जिला इकाई की नव गठित प्रथम बैठक पेंशनर्स एसोसिएशन कार्यालय में संपन्न हुई. इसकी अध्यक्षता जगदीश प्रसाद यादव ने किया. उप महासचिव रुद्रानंद सहाय ने संगठन के बारे में विस्तार से जानकारी दी. स्वागत भाषण अध्यक्ष द्वारा दिया गया. जिला सचिव मधुरेश कुमार सिन्हा ने सभी सदस्यों से सकारात्मक सहयोग के लिए आग्रह किया. साथ ही नये सदस्यों को जोड़ने पर बल दिया. सर्वप्रथम बिछुड़े साथियों के लिए शोक प्रकट किया गया और 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. वरिष्ठ पेंशनर्स सदस्य रमेश यादव ने धन्यवाद ज्ञापन किया. वरिष्ठतम सदस्य भगवती शरण वर्मा ने नव गठित सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दीं और छठ पर्व का प्रसाद भी दिया. प्रत्येक मंगलवार, बृहस्पति और पहले और तीसरे शनिवार को एसबीआइपीए पूर्णिया जिला कार्यालय खुला रहेगा. नव गठित समिति पूर्णिया जिला 2025-28 के अध्यक्ष हैं जगदीश प्रसाद यादव, उपाध्यक्ष अजय कांत झा, जिला सचिव मधुरेश कुमार सिन्हा, कोषाध्यक्ष गिरीश चंद्र चक्रवर्ती और कार्यकारिणी सदस्य उमेश मिश्रा, विनय कुमार सिंह और पुलक कुमार सिन्हा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >