PURNIA : पूर्णिया के बायसी में तीन हथियार व 13 कारतूस के साथ आठ अपराधी गिरफ्तार

एसपी स्वीटी सहरावत के निर्देश पर गश्ती के दौरान जिले के डंगराहा ओपी (बायसी थाना) ने तीन हथियार व 13 कारतूस के साथ 08 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है.

पूर्णिया से विकास वर्मा की रिपोर्ट :

पूर्णिया पुलिस को अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. एसपी स्वीटी सहरावत के निर्देश पर गश्ती के दौरान जिले के डंगराहा ओपी (बायसी थाना) ने तीन हथियार व 13 जिंदा कारतूस के साथ 08 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अभियुक्तों में पूर्णिया के बायसी के पांच, कटिहार के बलरामपुर के दो व एक पश्चिम बंगाल निवासी है. अपराधियों के पास से बरामद किये गये हथियारों में 02 पिस्टल व 01 देशी कट्टा शामिल हैं. आठों अभियुक्त को तीन बाइक के साथ पकड़ा गया. पकड़े गये अभियुक्तों मे नैयर, 45 वर्ष, साकिन मड़वा, वार्ड 12 ,अनसर राजा, 25 वर्ष, चरैया, वार्ड 07 , मो. शौकत, 22 वर्ष, खपड़ा, वार्ड 01 , ललन कुमार, 31 वर्ष, नवाबगंज, वार्ड 04 , लव कुमार, 19 वर्ष, बकहरिया, वार्ड 02 पांचों थाना बायसी, जिला पूर्णिया , रबनी यादव,22 , बालूगंज, वार्ड 17 , मो. तमन्नु, 34 वर्ष, बालूगंज, वार्ड 16 दोनों थाना बलरामपुर, जिला कटिहार , नूर आलम, 35 वर्ष, बरासोहार, थाना करणदिग्घी, जिला उत्तर दिनाजपुर पश्चिम बंगाल शामिल हैं. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >