जनता दरबार में आठ मामलों की हुई सुनवाई

केनगर

केनगर. भूमि विवाद एवं अन्य समस्याओं के समाधान को लेकर केनगर थाना परिसर में जनता दरवार का आयोजन किया गया. आयोजित जनता दरवार की अध्यक्षता केनगर अंचलाधिकारी दिवाकर कुमार एवं महिला पुलिस पदाधिकारी शोनी कुमारी ने संयुक्त रूप से किया. सीओ दिवाकर कुमार ने बताया कि पक्ष और विपक्ष की ओर से प्रस्तुत दस्तावेजों की बारिकी से जांच पड़ताल करते हुए कुल 8 मामलों में सुनवाई कर 2 मामले का निष्पादन कर दिया गया तथा शेष मामले की सुनवाई अगले जनता दरबार में किया जाएगा.पुलिस पदाधिकारी सोनी कुमारी ने निष्पादित मामले के पक्षकारों को आपस में किसी प्रकार का विवाद उत्पन्न नहीं करने की हिदायत दी. उन्होंने कहा कि शांति भंग होने की स्थिति में आरोपित पक्ष के विरूद्ध एक पक्षीय कार्रवाई की जाएगी.इस मौके पर आयोजित जनता दरबार में राजस्व कर्मचारी सुमन कुमार एवं अंचल लेखापाल मनोहर कुमार आदि उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >