शिक्षा मंत्री को स्कूलों की स्थिति से कराया अवगत

कठिनाईयों से उन्हें अवगत कराया

पूर्णिया. सदर विधायक विजय खेमका शिक्षा मंत्री सुनील कुमार से मिलकर पूर्णिया विधान सभा अंतर्गत दर्जनों प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में भवन, चाहरदिवारी, शौचालय, पेयजल की सुविधा नहीं रहने से छात्र-छात्राओं को हो रही कठिनाईयों से उन्हें अवगत कराया. इस वर्ष के लिए जिन विद्यालयों में आवश्यकता अनुरूप आधारभूत सुविधाओं की अति आवश्यकता है, उन विद्यालयों की सूची मंत्री जी को दिया. विधायक ने नगर निगम अंतर्गत मध्य विद्यालय उफरैल को उत्क्रमित करने का मंत्री जी से आग्रह किया ताकि घनी आबादी वाला वार्ड 10, 11, 12 एवं 24 के छात्र छात्राओं और अभिभावकों की कठिनाई दूर हो सके. विद्यालय विकास के लिए गठित प्रबंध समिति के अधिकार को शिक्षा विभाग के अधिकारी द्वारा सीमित करने की जानकारी विधायक ने मंत्री को दी. विधायक ने कहा प्रबंध समिति के अधिकार सीमित करने से विद्यालय विकास हेतु लिए गए निर्णय का कार्यान्वयन प्रक्रिया जटिल हो गयी है. इसको सरल करने की आश्यकता है. मंत्री ने इन विषयों को गंभीरता से लिया तथा इस दिशा में शीघ्र पहल करने के लिए आश्वस्त किया. फोटो. 2 पूर्णिया 9-शिक्षा मंत्री से मिलते सदर विधायक विजय खेमका.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >