पूर्णिया में 14 मार्च से सजेगा द्वादश ज्योतिर्लिंग दर्शन मेला

पूर्णिया

पूर्णिया. शहरवासियों के लिए अध्यात्म और श्रद्धा का अनूठा संगम बनने जा रहा है. प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, पूर्णिया के तत्वावधान में द्वादश ज्योतिर्लिंग दर्शन मेला का भव्य आयोजन किया जायेगा. इस आयोजन की विशेषता यह है कि श्रद्धालु एक ही स्थान पर भगवान शिव के सभी 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर सकेंगे. संस्थान की ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार कार्यक्रम की शुरुआत 14 मार्च 2026 को भव्य शहर भ्रमण कलश यात्रा के साथ होगी. इसके बाद 15 मार्च को सुबह 11 बजे से मेले का विधिवत उद्घाटन समारोह आयोजित किया जायेगा. मुख्य आयोजन 16 से 21 मार्च तक चलेगा. इस दौरान प्रतिदिन सुबह और शाम आध्यात्मिक प्रवचन, भजन-कीर्तन, आरती तथा प्रसाद वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा. प्रतिदिन सुबह 8 से 8.30 बजे तक प्रात:आरती और शाम 7 से 7.30 बजे तक संध्या आरती संपन्न होगी. आयोजकों ने शहरवासियों से इस पावन अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम का लाभ उठाने की अपील की है. उनका कहना है कि एक ही स्थान पर द्वादश ज्योतिर्लिंगों के दर्शन का अवसर मिलना श्रद्धालुओं के लिए अत्यंत सौभाग्य की बात है. इस आयोजन से समाज में आध्यात्मिक चेतना और सकारात्मकता का संचार होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >