भवानीपुर. नगर पंचायत भवानीपुर में स्थापित दुर्गा काली मंदिर में दुर्गा पूजा को लेकर श्रद्धालु लगातार आराधना में जुटे हैं. दुर्गा पूजा को सफल बनाने में कमेटी जुटी है. कमेटी के अध्यक्ष नीतीश पासवान, उपाध्यक्ष उमेश मंडल, सचिव बिनोद सहनी, कोषाध्यक्ष सुशील कुमार चौधरी के अलावा जनप्रतिनिधियों एवं बुजुर्गों की देखरेख में पूजा का आयोजन किया जा रहा है. यहां प्रतिवर्ष तीन से चार सौ की संख्या में छागर की बलि होती है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
