मधुबनी दुर्गा मंदिर में परंपरा के अनुसार दुर्गापूजा उत्सव

पूर्णिया

पूर्णिया. मधुबनी स्थित दुर्गा मंदिर में धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ दुर्गापूजा उत्सव मनाया जा रहा है. भव्य पंडाल को अंतिम रूप दिया जा रहा है वही पूरे मंदिर परिसर को आधुनिक लाइटों से सजाया गया जिसकी छटा देखते ही बनती है. सुबह से ही मंदिर के मुख्य पुजारी प्रमोद मिश्रा माता की आराधना करते हैं. बड़ी संख्या में महिला भी मां की पूजा को देखने के लिए उपस्थिति रहती है. प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी माता की मूर्ति बंगाल के कारीगरों के द्वारा बनायी जा रही है. पूजा समिति के अध्यक्ष विश्वनाथ झा और सचिव कपिलदेव प्रसाद ने बताया कि जिस पारंपरिक तरीके से दुर्गा पूजा मनयी जाती रही है, वैसे ही मनायी जाएगी. समिति के विभिन्न सदस्यों को अलग अलग प्रभार दिए गए हैं जिसमेंउपाध्यक्ष श्रीकान्त सिन्हा, सहसचिव विजय कुमार सिन्हा, सहसचिव गगन जयपुरियार, मनीष मोहन कृष्णा,विनय कुमार सिन्हा,प्रवक्ता राजेश केसरी,दीपक वर्मा,श्याम सुन्दर प्रसाद, मनोरंजन सिन्हा,गणेश सिन्हा,राजू सिन्हा,उदय श्रीवास्तव,रंजीत श्रीवास्तव,मनीष खन्ना,कुमार मनोज वर्मा,सरोज सिन्हा,सुवीर कुमार, नवीन रंजन, संजय सिन्हा, मनोज कुमार, विजय कुमार मुन्ना, करण सिन्हा, रामलखन प्रसाद, रतन केशरी, बबलू केशरी, प्रधान सेवक गणेश यादव सहित कई कार्यकर्ता शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >