चालक को आयी झपकी, दो हाइवा टकराया, कोई हताहत नहीं

कोई हताहत नहीं

भवानीपुर (पूर्णिया). शनिवार सुबह पूर्णिया–रूपौली एसएच-65 मुख्य मार्ग पर ब्रह्मज्ञानी गांव के पास दो हाइवा में जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में किसी प्रकार की जान-माल की क्षति नहीं हुई, हालांकि पीछे चल रहा हाइवा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक ही कंपनी के चार-पांच हाइवा एक साथ रूपौली से भवानीपुर की ओर जा रहे थे. इसी दौरान आगे चल रहे हाइवा चालक को झपकी आ गई, जिससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया. पीछे से आ रहे दूसरे हाइवा ने नियंत्रण खोते हुए आगे वाले वाहन में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि पीछे वाले हाइवा का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.घटना के बाद मौके का फायदा उठाकर दोनों हाईवा के चालक और उपचालक फरार हो गए. सूचना मिलते ही भवानीपुर थानाध्यक्ष राजकुमार चौधरी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच की. थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले को लेकर सनहा दर्ज किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhishek bhaskar

अभिषेक भास्कर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >