डॉ नेहा भारती ने संभाला धमदाहा अस्पताल के उपाधीक्षक का प्रभार

अनुमंडलीय अस्पताल धमदाहा

धमदाहा. अनुमंडलीय अस्पताल धमदाहा में नये प्रभारी उपाधीक्षक के रूप में डॉक्टर नेहा भारती ने शुक्रवार को अपना पदभार ग्रहण किया. पदभार ग्रहण करने के बाद डॉ. नेहा भारती ने बताया कि सिविल सर्जन के द्वारा जो कार्य की जिम्मेवारी सौंपी गयी है , उस पर खरी उतरने का हर संभव प्रयास करूंगी. उन्होंने बताया कि सरकार के द्वारा दी जाने वाले सुविधाओं के अनुरूप आम जनता तक सुविधा उपलब्ध कराना मेरी पहली प्राथमिकता रहेगी, रोगी को समुचित इलाज सुविधा उपलब्ध करायी जाएगी. रोस्टर के अनुसार डॉक्टर एवं स्वास्थ्य कर्मी ड्यूटी का निर्वहन करना सुनिश्चित करेंगे. अस्पताल के अंदर साफ सफाई का भी विशेष ध्यान दिया जाएगा. गौरतलब कि 28 नवंबर को मंत्री लेशी सिंह के औचक निरीक्षण के दौरान पूर्व प्रभारी डॉ. मनोज कुमार समेत सात डॉक्टर अनुपस्थित पाये गये थे. मंत्री के निर्देश पर सिविल सर्जन डा.प्रमोद कनौजिया ने प्रभारी डॉक्टर मनोज कुमार को प्रभार से मुक्त करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकोठी प्रभारी नेहा भारती को प्रभार लेने के लिए निर्देशित किया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >