पूर्णिया. पूर्णिया विवि में नये सहायक कुलसचिव (शैक्षणिक) डॉ नवनीत कुमार होंगे. गणित विभाग के प्राध्यापक डॉ नवनीत कई अहम जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन कर चुके हैं. एक वक्त में जब यूएमआइएस को लेकर पूर्णिया विवि असहज स्थिति में था तो उन्हें आइटी सेल की जवाबदेही दी गयी थी. उन्होंने अपनी सूझबूझ से पूर्णिया विवि को उस असहज स्थिति से उबारा था. उप परीक्षा नियंत्रक के रूप में भी डॉ. नवनीत ने अहम योगदान दिया. शिक्षण कार्य में उनकी अभिरूचि को देखते हुए विवि प्रशासन ने उन्हें सबसे महत्वपूर्ण शैक्षणिक कार्य में अहम दायित्व दिया है. कुलपति प्रो. विवेकानंद सिंह के निर्देश पर उन्हें सहायक कुलसचिव (शैक्षणिक) बनाया है. यह जानकारी देते हुए कुलसचिव प्रो. अनंत प्रसाद गुप्ता ने बताया कि डॉ. नवनीत कुमार को एआर अकेडमिक बनाया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
