डॉ एजाज़ अहमद व डॉ तारकेश्वर बने विभागाध्यक्ष

राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल

पूर्णिया. राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल के दो विभागों में नए विभागाध्यक्ष की पदस्थापना की गयी है. इनमें एनेस्थिशिया विभाग के डॉ. एजाज़ अहमद और सर्जरी विभाग के डॉ. तारकेश्वर शामिल हैं. बुधवार को जीएमसीएच के प्रथम तल पर स्थित सर्जरी विभाग के समक्ष एक आयोजन किया गया जिसमें कॉलेज के प्राचार्य प्रो. डॉ. हरिशंकर मिश्र, अधीक्षक डॉ. संजय कुमार, उपाधीक्षक डॉ. भरत कुमार, डॉ. कनिष्क कुणाल, डॉ. विकास कुमार, संजय पटवा सहित कई एसआर, मेडिकल स्टूडेंट्स व अन्य विभागों के लोग उपस्थित रहे. सभी ने मिलकर दोनों नए विभागाध्यक्षों को बधाइयां दीं और फूल मालाओं से उनका स्वागत किया. मौके पर डॉ. एजाज़ एवं डॉ. तारकेश्वर ने सभी को भरोसा दिलाया कि पूर्व से ही वे इमानदारी पूर्वक कार्य करते आये हैं और अब जो उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी गयी है जिसे निभाने का वे हर संभव प्रयास करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >