पूर्णिया. शहर के गुलाबबाग स्थित हांसदा स्थित राधा गोपीनाथ मंदिर परिसर में वृहत दोल महोत्सव की तैयारी तेज हो गई है. इस चार दिवसीय महोत्सव की शुरुआत 13 मार्च से होगी. पहले दिन गुरुवार को अपराह्न शोभा यात्रा निकाली जाएगी जबकि संध्या आठ बजे अधिवास अनुष्ठान होगा. शुक्रवार 14 मार्च को अहले सुबह से हरिनाम संकीर्तन जिसका समापन 17 मार्च को पांच बजे शाम में किया जाएगा. इसी दिन हरिनाम संकीर्तन करते हुए नगर घ्रमण किया जाएगा. इस दौरान हर रोज भोग लगाकर आरती उतारी जाएगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
