सेवा-संवाद-समाधान कार्यक्रम में डीएम ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई का निर्देश

जिलाधिकारी अंशुल कुमार ने प्रज्ञान सभागार में आमजनों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं. 'सबका सम्मान-जीवन आसान' कार्यक्रम के तहत उनकी शिकायतों पर अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए.

पूर्णिया. सेवा-संवाद-समाधान अनुश्रवण प्रणाली के तहत प्रज्ञान सभागार में जिलाधिकारी अंशुल कुमार ने आमजनों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों पर त्वरित और आवश्यक कार्रवाई करते हुए समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

सबका सम्मान-जीवन आसान कार्यक्रम में मिले चार आवेदन

‘सबका सम्मान-जीवन आसान’ कार्यक्रम के तहत जिले के विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों से पहुंचे फरियादियों ने जिलाधिकारी के समक्ष कुल चार आवेदन प्रस्तुत किए. डीएम ने सभी आवेदनों का अवलोकन करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

प्रखंड से पंचायत स्तर तक सुनी जा रही आमजनों की समस्याएं

कार्यक्रम के दौरान प्रखंड, अनुमंडल और विभिन्न विभागों के पदाधिकारी भी अपने-अपने कार्यालयों में मौजूद रहे. अधिकारियों ने अपने स्तर पर आम लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए.

प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को होता है कार्यक्रम

जिला प्रशासन के अनुसार सेवा-संवाद-समाधान अनुश्रवण प्रणाली के तहत यह कार्यक्रम प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को नियमित रूप से आयोजित किया जा रहा है. इसका आयोजन जिला मुख्यालय के साथ-साथ अनुमंडल, प्रखंड और पंचायत स्तर पर भी किया जाता है.

सीधे संवाद के माध्यम से त्वरित समाधान का उद्देश्य

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आमजनों की समस्याओं को सीधे सुनना और संबंधित विभागों के माध्यम से उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है. प्रशासन का प्रयास है कि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से विभिन्न कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अरुण कुमार

अरुण कुमार प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर के पूर्णिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >