नदी कटाव के विस्थापित परिवार सड़क किनारे रहने को मजबूर
बैसा
By Abhishek Bhaskar |
August 22, 2025 6:53 PM
बैसा. प्रखंड के सिरसी पंचायत के दर्जनों नदी कटाव पीड़ित विस्थापित परिवार सड़क किनारे रहने को मजबूर हैं. पिछले वर्ष आयी भीषण बाढ़ एवं नदी कटाव के चलते सिरसी पंचायत के मलहाना, मठुआ टोली, हिजली, काशी बाड़ी आदि गांवों के दर्जनों परिवार नदी कटाव की चपेट में आ गये थे. वे सिरसी हाट से दुलागंज जाने वाली मुख्य पक्की सड़क के किनारे झुग्गी – झोपड़ी बनाकर शरण लिए हुए हैं. नदी कटाव के चलते सभी परिवार भूमिहीन हो गये हैं. सिरसी पंचायत के मुखिया हसनैन आलम, पैक्स अध्यक्ष मो इबादुर्रहमान ने कटाव पीड़ित परिवारों की समस्या दूर करने की मांग प्रशासन से की.
...
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
ये भी पढ़ें...
December 26, 2025 7:14 PM
December 26, 2025 6:38 PM
December 26, 2025 6:35 PM
December 26, 2025 6:33 PM
December 26, 2025 6:15 PM
December 26, 2025 6:03 PM
December 26, 2025 5:56 PM
December 26, 2025 5:55 PM
December 26, 2025 5:45 PM
December 26, 2025 5:45 PM
