समीक्षा बैठक में कार्यों की प्रगति पर हुई विस्तृत चर्चा

लोक शिक्षा समिति बिहार द्वारा संचालित स्थानीय थाना चौक स्थित सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में विद्यालय प्रबंधन की एक समीक्षा बैठक आयोजित की गयी.

पूर्णिया. लोक शिक्षा समिति बिहार द्वारा संचालित स्थानीय थाना चौक स्थित सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में विद्यालय प्रबंधन की एक समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. बैठक में हाल ही में संपन्न 36वीं त्रिदिवसीय क्षेत्रीय खेलकूद (एथलेटिक्स) समारोह की गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की गयी. इस बैठक की अध्यक्षता लोक शिक्षा समिति, उत्तर बिहार के प्रदेश सचिव रामलाल सिंह ने की. उन्होंने विद्यालय की सफलता के लिए सामूहिक प्रयासों पर बल देते हुए बताया कि प्रत्येक विभाग को अपने कार्यों की समयबद्ध समीक्षा एवं आगामी योजनाओं का स्पष्ट खाका तैयार करना चाहिए. उन्होंने कहा कि दोनों विद्यालय सरस्वती बालिका विद्या मंदिर एवं सरस्वती शिशु मंदिर ने साथ मिलकर अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए इस कार्य को बहुत ही अच्छी तरह से संपन्न किया. उन्होंने खेलकूद समारोह के सफल आयोजन के लिए सभी आचार्य बंधु-भगिनी एवं विद्यार्थियों की सराहना की. इस अवसर पर विभाग निरीक्षक गणेश प्रसाद मौर्य, स्थानीय प्रबंधकारिणी समिति के सचिव वीरेंद्र कुमार मेहता, सरस्वती बालिका विद्या मंदिर की प्रधानाचार्य सरोज कुमारी, सरस्वती शिशु मंदिर की प्रधानाचार्य मेनका कुमारी एवं दोनों विद्यालय के सभी आचार्य एवं बंधु-भगिनी उपस्थित रहे. अंत में सरस्वती शिशु मंदिर की प्रधानाचार्य मेनका कुमारी के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया और सरस्वती बालिका विद्या मंदिर की प्रधानाचार्य सरोज कुमारी ने शांति मंत्र का पाठ कर समीक्षा बैठक संपन्न की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SATYENDRA SINHA

SATYENDRA SINHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >