मानदेय नहीं मिलने पर एपीएचसी महेंद्रपुर पर दिया धरना

पूर्णिया पूर्व

प्रतिनिधि, पूर्णिया पूर्व. अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र महेन्द्रपुर के सफाईकर्मी के हड़ताल पर चले जाने से स्वास्थ्य केंद्र की स्थिति चरमरा गयी है. सफाई कर्मचारियों एवं रसोईया ने गुरुवार को बकाया वेतन भुगतान को लेकर स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य गेट पर धरना दिया. सफाई कर्मी रंजन मल्लिक ने बताया कि पिछले आठ माह से हमलोगो का मानदेय नही दिया जा रहा है. सफाई कर्मी आशा देवी, रूकसाना खातून ने भी अपनी समस्या बतायी. मामले को लेकर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शरद कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है. अगर लिखित जानकारी मिलती है तो कार्यवाही की जायेगी. एजेंसी ने यदि मानदेय नहीं दिया है तो उसे तुरंत भुगतान कर देना चाहिए. मौके पर सांसद अनुश्रवण समिति के प्रखंड अध्यक्ष नीतीश कुमार ने सफाईकर्मी के मुद्दे को उच्च स्तर तक ले जाने का भरोसा दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >