भूरी में बिशु बाबा को दूध चढ़ाने को उमड़े श्रद्धालु

केनगर प्रखंड

प्रतिनिधि हरदा. केनगर प्रखंड के सहरा पंचायत के भूरी पासवान टोला स्थित बाबा बिशु राउत मंदिर में दूध चढ़ाने के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा. यहां लगभग 37 सालों से सिरुआ बिशुआ पर भव्य मेला का आयोजन होता है. यहां अवस्थित बिशु राउत मंदिर में केनगर सहित फलका,धमदाहा प्रखंड क्षेत्रों से श्रद्धालुओं का दूध चढ़ाने का सिलसिला बना हुआ है .मंदिर कमेटी के दयानंद पासवान,पूर्व प्रखंड प्रमुख मनोज पासवान, बादल पासवान, रूपक पासवान, आलोक, आशीष,रितेश, अशोक, धीरेन्द्र कुमार, रामकृष्ण पासवान, प्रमोद पासवान, वार्ड सदस्य अरविंद पासवान के अलावा तमाम भूरी सहरा वासियों के सहयोग से व्यवस्था की गयी है. मंदिर कमेटी की ओर से रात्रि सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >