कैंप लगाकर शहरी क्षेत्र में शीघ्र करें लगान का निर्धारण : डीएम

साप्ताहिक समीक्षा बैठक हुई

पूर्णिया. जिलाधिकारी कुन्दन कुमार की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक हुई. समीक्षा बैठक में जिला पदाधिकारी द्वारा सर्व प्रथम डॉ आंबेडकर समग्र सेवा अभियान के सुचारू संचालन एवं जनभागीदारी को सुनिश्चित करने तथा अभियान में प्राप्त आवेदनों का शत प्रतिशत निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया.जिला पदाधिकारी ने जिला कल्याण पदाधिकारी को निदेश दिया कि डॉ आंबेडकर समग्र सेवा अभियान के दौरान जनता से प्राप्त आवेदनों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध तरीके से निष्पादन सुनिश्चित करें. इसके पश्चात महिला संवाद कार्यक्रम के संचालन की समीक्षा के दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा महिला संवाद कार्यक्रम में प्रखंड स्तरीय तथा संबंधित पदाधिकारी को उपस्थित होने एवं सफल महिलाओं को बुलाने का निर्देश दिया गया जिससे अन्य महिलाएं भी जागरूक होकर आगे बढ़ने हेतु कदम उठायें. राजस्व विभाग की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी द्वारा शहरी क्षेत्र में लगान निर्धारण को लेकर अपर समाहर्ता एवं अनुमंडल पदाधिकारी सदर पूर्णिया को कैंप मोड में निष्पादन कराने का निर्देश दिया गया. सामाजिक सुरक्षा के विभिन्न योजनाओं की समीक्षा के दौरान राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के प्राप्त आवेदनों का निष्पादन संतोषजनक नहीं पाये जाने पर जिलाधिकारी द्वारा इसे गंभीरता से लेते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी रुपौली, वैसा,भवानीपुर से स्पष्टीकरण समर्पित करने का निर्देश दिया गया. संबंधित सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना एवं कबीर अंत्येष्टि अनुदान योजना का निष्पादन प्राथमिकता के आधार पर करने का निर्देश दिया गया. समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी द्वारा सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा एवं डीपीएम स्वास्थ्य विभाग को कैंप मोड में लंबित कार्ड निर्माण का कार्य निष्पादन करने का निर्देश दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >