छह दिन से बिजली गुल रहने पर चम्पानगर पावर सबस्टेशन पर किया प्रदर्शन

केनगर

केनगर. नगर पंचायत चम्पानगर के वार्ड संख्या 13 स्थित चरैया रहिका गांव में बीते 6 दिनों से बिजली गायब रहने पर आक्रोशित दर्जनों लोगों ने चम्पानगर विद्युत पावर सब स्टेशन के सामने जमकर विरोध प्रदर्शन किया. विरोध प्रदर्शन में शामिल धर्मेन्द्र कुमार सिंह, अशोक परिहार, निर्मल सहनी, कुशेश्वर टुडू, रामचंद्र मेहता, संजय सिंह, सुगदेव मरांडी, अकाली सहनी, सुगदेव किस्कू, संजय मूर्मू, मनोज मरांडी, रंजन किस्कू आदि ने बताया कि बीते 16 मई की शाम से 3 हजार आबादी वाले करीब 500 बिजली कंज्यूमर के घरों से बिजली गायब है. बार-बार श्रीनगर एवं केनगर विद्युत अवर प्रमंडल को बिजली गायब होने की सूचना दी गई परंतु कोई सुधि लेने या बिजली सुधार करने नहीं पहुंचा है. आक्रोशित लोगों ने बताया कि बिजली गायब होने के कारण तीन हजार आबादी वाले चरैया रहिका गांव में कुशवाहा टोल, अयोध्या नगर आदिवासी टोल, सहनी टोल, मलिनियां रहिका महादलित सहित बस्तीवालों को अंधेरे में चोरी होने की चिंता सता रही है. विरोध प्रदर्शन में शामिल लोगों ने बताया हमारे गांव को बिजली श्रीनगर प्रखंड के जगेली विद्युत पावर सब स्टेशन से दिया जा रहा है जबकि चरैया रहिका गांव से जगेली की दूरी तकरीबन 8 किमी है. वही चरैया रहिका गांव से चम्पानगर विद्युत पावर सब स्टेशन की दूरी महज एक किमी है. लोगों ने विद्युत विभाग से मांग की कि जगेली विद्युत पावर सब स्टेशन के बदले चम्पानगर विद्युत पावर सब स्टेशन से जोड़ दिया जाये. केनगर एवं श्रीनगर के विद्युत अवर प्रमंडल के सहायक विद्युत अभियंता राजीव कुमार ने बताया कि जल्द ही बिजली गड़बड़ी को सुधार कर नियमित विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >