महिला सुपरवाइजर पद की सूची जारी करने की मांग

आईसीडीएस

पूर्णिया. बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रवक्ता जयवर्धन सिंह ने कहा है कि बिहार सरकार ने 2019 में आईसीडीएस में महिला सुपरवाइजर पद पर नियुक्ति के लिए रिक्त पदों का आवेदन निकाला था. उनका कहना है कि बहुत से जिला में नियुक्ति पत्र मिल चुका है. कटिहार, किशनगंज, भागलपुर, बांका, जमुई, शेखपुरा, सुपौल, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, सारण, पटना, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, पश्चिमी चंपारण, बेगूसराय, मुंगेर आदि जिलों में प्रोविजनल सूची जारी हो चुकी है. लेकिन, पूर्णिया जिला में कोई भी सूची अभी तक प्रकाशित नहीं हुई है. उन्होंने जिला पदाधिकारी से पूर्णिया जिला में भी सूची प्रकाशित करने का आग्रह किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >