मंदिर की जमीन को अतिक्रमणमुक्त कराने की मांग

प्रखंड के मटियानी पंचायत

प्रतिनिधि, बीकोठी. प्रखंड के मटियानी पंचायत अंतर्गत राजधाट पूर्व में मां काली मंदिर की जमीन को अतिक्रमित करने की शिकायत ग्रामीणों में चन्द्र शेखर महतो, दिलीप साह, सीता राम महतो, बिपीन कुमार, सुबोध कुमार, विदेशवल राम, सौरभ मंडल ने सीओ, बीडीओ व प्रमुख को किया है. इस संबंध में पूछे जाने पर अंचलाधिकारी मोहन कुमार शर्मा ने बताया कि आवेदन के आलोक में हल्का कर्मचारी को जांच का आदेश दिया गया है. जांच प्रतिवेदन का आधार पर उचित कारवाई की जाएगी. इस सबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी कैलाशपति मिश्र ने बताया कि मंदिर की जमीन को अतिशीघ्र अतिक्रमण मुक्त कराया जायेगा. मौके पर उप प्रमुख पति सह समाजसेवी साहिल कुमार सौरभ भी मौजूद थे. फोटो. 11 पूर्णिया 11- सीओ एवं बीडीओ को आवेदन देते ग्रामीण.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >