नंदनिया में कनकई नदी पर पुल बनाने की मांग

बैसा प्रखंड की नंदनिया पंचायत के नंदनिया कब्रिस्तान घाट स्थित कनकई नदी पर पुल का निर्माण शीघ्र कराने की मांग ग्रामीणों ने की है.

बैसा. बैसा प्रखंड की नंदनिया पंचायत के नंदनिया कब्रिस्तान घाट स्थित कनकई नदी पर पुल का निर्माण शीघ्र कराने की मांग ग्रामीणों ने की है. कनकई नदी के इस धारा से रोजाना करीब 15 हजार की आबादी का नाव से आना-जाना होता है. इस घाट होकर प्रखंड की 7-8 पंचायतों के लोगों का आवागमन होता है, लेकिन बरसात के मौसम में लोगों का आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता है. मुखिया प्रतिनिधि अबु अमामा ने बताया कि नाव के सहारे इलाके के कई पंचायत हैं. इनमें नंदनिया, मंझोक, मुंगराप्याजी, बलुआ गोस्तरा, धूसमल, सिरसी, कंफलिया आदि शामिल हैं. लोगों ने प्रशासन का ध्यान आकृष्ट करते हुए एक अदद पुल की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >