सीमलबाड़ी घाट पर पुल निर्माण की मांग

कनकई नदी में

बैसा. प्रखंड के सीमलबाड़ी घाट पर कनकई नदी में अब तक पुल निर्माण नहीं कराए जाने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है. एक पुल निर्माण कर दिए जाने से बैसा प्रखंड के 10 पंचायतों के लोगों को प्रखंड मुख्यालय सहित जिला व अनुमंडल मुख्यालय पहुंचना काफी आसान हो जाएगा. बैसा प्रखंड से सीधा संपर्क जुड़ जाएगा. समाज सेवी इंजीनियर मो महफूज आलम ने सीमलबाड़ी घाट पर पुल निर्माण कार्य कराए जाने की मांग जिला पदाधिकारी से की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >