नंदनिया पंचायत में कनकई नदी पर पुल की मांग

बैसा प्रखंड

बैसा. बैसा प्रखंड के नंदनिया पंचायत के नंदनिया कब्रिस्तान घाट स्थित कनकई नदी की धारा लोग नाव के सहारे पार करते हैं .इस घाट होकर प्रखंड के 7-8 पंचायतों के हजारों लोगों का आवागमन होता है. मुखिया प्रतिनिधि अबु अमामा ने बताया कि नाव के सहारे इलाके के कई पंचायत हैं. जिनकी पूरी दिनचर्या रौटा बाजार पर निर्भर है. इनमें नंदनिया, मझोक, मुंगराप्याजी, बलुआ गोस्तरा, धूसमल, सिरसी, कंफलिया और अन्य कई गांव शामिल हैं.आवागमन के साधन नहीं होने के कारण यहां के लोगों को कई प्रकार की समस्याओं को झेलनी पड़ रही है. पुल नहीं होने का नतीजा यह है कि आवश्यक सुविधाएं भी लोगों को सहजता से नहीं मिल पा रही है.लोगों ने प्रशासन का ध्यान आकृष्ट करते हुए एक अदद पुल की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >