डीएवी स्कूल ने स्वच्छता पर किया जागरूक, दौड़ प्रतियोगिता में ऋषभ व सिद्धि प्रथम

दौड़ प्रतियोगिता में ऋषभ व सिद्धि प्रथम

पूर्णिया. महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर स्वच्छता ही सेवा है का संदेश देते हुए एसआरडीएवी पब्लिक स्कूल के प्राचार्य अश्वनी कुमार सिंह एवं सभी शिक्षकों ने चूनापुर चौक एवं आसपास के क्षेत्रों में लोगों को जागरूक किया. दलनायकों में रूबी सिन्हा, हर्ष कुमार स्वयं, रंजन कुमार पटनायक, एवं सी के झा के नेतृत्व में पूरे कार्यक्रम का संचालन हुआ. साथ ही रमण कुमार मंडल तथा कपिल कुमार खेल शिक्षकों के नेतृत्व में एनसीसी कैडेट्स ने सक्रिय भागीदारी निभायी. इस अवसर पर विद्यालय ने रन फाॅर डीएवी के अंतर्गत 2 किलोमीटर दौड़ प्रतियोगिता में बालक वर्ग से ऋषभ राज नवम सी ने प्रथम स्थान, हिमांशु कुमार सोरेन नवम सी द्वितीय स्थान तथा आशुतोष कुमार नवम डी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. जबकि बालिका वर्ग में सिद्धि सुमन नवम ए प्रथम, श्रेया सिन्हा दशम ई द्वितीय, तथा पारुल मिश्रा दशम बी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया. फोटो्. 2 पूर्णिया 13-दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेती छात्राएं

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >